How to become Rich in Hindi


गरीबी खुद को गरीब मानने में है। 
- राल्फ वाल्डो एमरसन 

यदि आप अमीर और कामयाब और स्वस्थ बनने का फैसला नहीं लेते है तो समझिये की अनजाने में गरीब , नाकामयाब बने रहने का फैसला कर लिया है। 


दुनिया में जो कुछ भी हम देख रहे है, वो आपस में जुड़ा हुआ है।  वस्तुऐं नहीं विचार वेल्थ का जरिया है।  आपके विचार ही आपको विकसित करते है समृद्ध बनाते है। 

अगर इस दुनिया के होने का कोई मक़सद है तो इसमें हमारे होने का भी एक मक़सद है, इसे खोज निकालो। 
- आइस्टीन 

नेपोलियन हिल ने भी अपनी किताब think and grow rich में सम्पति के आने का जरिया इंसान के दिमाग को ही बताया था। थॉमस एडिसन ने भी कहा था की विचार स्पेस से आते है।  सुनने में ये बात असंभव लगती है इस बात पर यकीन नहीं आता। लेकिन ये सच है जब विचार आपके दिमाग में आता है तो आप उसे जाहिर करने के लिए जरिये ढूंढते है।

हर चीज आपके जीवन में आने से पहले आपके दिमाग में आती है।  दिमाग से गुजरे बिना वो आपके जीवन में आ ही नहीं सकती। 

हम जो भी तस्वीरें अपने दिमाग के  सिनेमा में  देखते रहते है वो हकीकत में आने के रास्ते खोज लेती है। इस तरह आपकी कल्पनाये प्रोडक्शन मोड़ में आ जाती है। आपका दिमाग समझता है के आप उसे बनना चाहते है। यही इस बात का रहस्य है की आप जो चाहते है उसे पा सकते है।  और बार बार सोचने से वो आपके subconscious mind चली जाती है।  और वो उसे सच बना देगा।  subconscious mind पर आने वाले ब्लॉग में पूरी डिटेल पर लिखुगा ताकि इसे अच्छे से समझा जा सके, के ये कैसे काम करता है।

सोचना दिमाग की केमिस्ट्री है 
- दीपक चोपड़ा 

सोचने के साथ आपको पूरा यकीन भी करना होगा सोचना काफी नहीं। अगर आपको यकीन नहीं तो अपनी ज़िंदगी में पीछे मुड़कर देख लीजिये , जिन चीजों पर आपको पूरा यकीन था वो आपको मिल गयी जहां शक था वो नहीं मिली ।
बीमारियों के बीच में खुद को स्वस्थ महसूस करना या गरीबी के बीच में खुद को अमीर महसूस करना, इसके लिए विचारो को शक्ति देने की जरूरत होती है।  लेकिन जो ये शक्ति हासिल कर लेता है वह अपनी किस्मत से लड़ सकता है वह सबकुछ हासिल कर सकता है, जो वह चाहता है।

आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, पर अपनी आदतों को बदल सकते है, और बदली हुई आदते आपका भविष्य बदल देगी।
- अब्दुल कलम 
कुदरत खुद को बदलती है नया रूप लेती है विकसित होती है यह एक यूनिवर्स लौ है जो सभी मानते है यही बात इंसानो पर भी लागु होती है। इंसान को जब और चाहिए होता है तो वो बदलता है। बिना बदलाव के कुछ नहीं बदलता।

अगर आप वही करते रहेंगे जो हमेशा से करते है, तो आपको वही मिलेगा जो हमेशा से मिलता आया है। 
- टोनी रोब्बिंस 

अगर आपके शहर में एक भी आदमी अमीर बन सकता है तो आप क्यों नहीं ?

दुनिआ भर में अमीरो की संख्या कम और गरीबो की संख्या जायदा देखकर ये सवाल किया जा सकता सकता है की अमीर बनने का ये मार्ग कठिन तो नहीं ? जैसा की कई अध्ययन किये जा चुके है ये सच नहीं है। क्योकि अमीर बनने के जरुरी गुण कुदरत से हम सब में पहले से डाले गए है तभी तो मुर्ख, बुद्धिमान , प्रतिभावान, स्वस्थ, अस्वस्थ, बलवान और कमजोर सभी तरह के लोग अमीर बन चुके है।
जो बन जाते है और बन पाते उनमे फर्क सिर्फ इच्छाशक्ति का होता है। सिर्फ इच्छा रखने से कुछ नहीं होता।
अमीर लोग अमिर बनने से पहले अमीर बनने के लिए समर्पित होते है। और गरीब अमीर बनना चाहते है।  यह दोनों में फर्क है सोच का।  गरीब अपने खर्चें पूरे करने के लिए कमाते है अमिर अपने सपनो को पूरा करने के लिए।
इंसान अगर अपनी ज़िंदगी को बदलना चाहता है तो उसे बदलना होगा। इस बदलाव के बारे में सोचना कुदरत से तालमेल बैठना है। लोग दौलत इसलिए चाहते है ताकि आपने सपनो और उद्देश्यों को पूरा कर सके, अपने दिमाग को भी विकसित करे ,यात्राएं कर सके , दुनिआ की खूबसूरती देख सके, और बड़ी बात जो कुछ हासिल किया है उसे दुसरो को दे सके।  अमीर और गरीब में फर्क ज्ञान का है जो जितना सीखता जाता है उतना ही आगे बढ़ जाता है , जो कहता है के उसे सबकुछ पता है वो वही रुक जाता है।

विचार तरंग है , विचार भाव है, विचार प्रेरणा है , विचार महाशक्ति है , विचार जादू है।  इस अनाकर तत्व और भौतिक वस्तुओ का निर्माण विचार ने ही किया है। 
इंसान भेदभाव करते है पर कुदरत नहीं करती, जिस तत्व से बह्रामंड बना है, वह समान रूप से वह सभी लोगो के के लिए मौजूद है, हम सभी में समान शक्ति है, इसलिए किसी को भी डरने की जरूरत नहीं न ही ये सोचने की के वो मुझसे जायदा अच्छा है , सभी को अपनी इच्छाओ को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।

आपको सीखने के लिए भी तैयार रहना होगा। यहाँ स्कूल की पढ़ाई की बात नहीं की जा रही। वो आपको जीविका देती है ये खुद को जानने की के बात है जब आप खुद जान जाते है आपकी तक़दीर बदल जाती है। खुद को जानने की शुरुवात से ही आप जान जाते है की इंसान की सबसे बड़ी लड़ाई खुद के साथ होती है। जब वो खुद को जीत लेता है तो वह दुनिआ जीत लेता है। 

आपको बस ये ख्याल रखना है की आप किसी को हारने के लिए नहीं खुद को बनाने के लिए जीना है। आपको रचनशील बनना है अगर आप किसी को हराने की कोशिश करेंगे तो आपको ख़ुशी नहीं मिलेगी क्योकि जलन और ख़ुशी एक साथ नहीं रह सकती।

एक बड़ी गलती जो लोग करते है वो है पैसो के लिए अपने ऊपर किसी और काम को थोपने का प्रयास करना। आप आपने जुनून को नहीं चुनते आपका जूनून आपको चुनता है। - जोसफ बोजोस 
आपको सिर्फ वही काम करना है जिसे करने के लिए आप बने है। अक्सर लोग गलत चीज पर कड़ी मेहनत कर रहे होते है, शायद सही चीज पर काम करना कड़ी मेहनत करने से जायदा जरुरी है। पैसो के लिए काम मत करिये, विजन के लिए काम करिये पैसा खुद ब खुद आएगा। पोल कहते है की जहां आपका दिल होगा वही आप अपना खज़ाना पाएंगे। उस काम को करिये जो आपको अपनी तरफ खींचता है।

अपनी रचना को बहार लाने का सही तरीका है जो कुछ भी आपके पास है उसके लिए कृतज्ञ रहना उस ईश्वर को धन्यवाद करना उसका शुक्रिया करना।  अगर आप अपने पास मौजूद चीजों के लिए शिकायत करने के आदि है तो वो आप से छीन ली जाएगी। और जो अपने पास मौजूद चीजों के लिए शुक्रगुजार रहेगा उसे और दिया जायेगा। कुदरत उसे देती है जो लगातार उसके द्वारा दी गयी नियामतों के प्रति शुक्रगुजार रहता है।

जो भी हो जब सोचना ही है तो क्यों न बड़ा सोचे। 
- डोनाल्ड ट्रम्प 
इस वक़्त जो कुछ भी आपके आमने सामने है हर चीज पर गौर करिये चाहे वो एक सुई हो मोबाइल, कार, जहाज या ट्रैन ये हर चीज का बनना बहुत मुश्किल था इन्हे बनाने वालो का बहुत मज़ाक उड़ाया गया था लेकिन इनको बनाने वालो को यकीन था के वो इन्हे बना लेंगे बड़ी बात उनकी सोच बड़ी थी और वो रुके नहीं और एक दिन उन्होंने ये कर दिखाया।
एक चीज जो इन सब में थी और आपको भी चाहिए वो है खुद पे यकीन। कोई आपके बारे में क्या सोचता है ये महत्वपूर्ण नहीं, महत्वपूर्ण ये है की आप अपने बारे में क्या सोचते है।
जब आप कुदरत यानी सभी चीजों की रचना करने वाली शक्ति का सम्मान करते है तो वह आपकी मनचाही चीज आपको देती है। आप अपने कीमती समय को व्यर्थ में लोगो की आलोचनाओं और निंदा करने में न गवाए। आज से ही कदम उठाये।

जब आप सपने देखना छोड़ देते है तो आप जीना छोड़ देते है। 
- मालकम फ़ोर्ब्स 

इस बात को भी अच्छे से जान लीजिये के सिर्फ सोचने और विश्वास करने से ही सबकुछ नहीं मिलता।
ये low of attraction भी तभी काम करेगा, जब आप काम करोगे।  हर चीज़ जो आपको ज़िंदगी में चाहिए उसकी एक कीमत होती है।  99 % नहीं आपको अपना 100 % देना होगा। जो मेहनत लग्न और लगातार उसे प्राप्त करने के संघर्ष के रूप में होती है। कुछ काम नहीं करेगा जब तक आप काम नहीं करते। एक लक्ष्य बना कर उसपर रोज़ काम करना शुरू कर दीजिये।  इस तरह पूरी लग्न से काम करके आप सब शक्तियों को उत्पन क्र देते है जो मंजिल तक पहुंचने में आपकी मदद करती है।
- धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

Save girl child

Time Management Tips in Hindi

दुनिया के 177 करोड़पतियों की आदतों पर 5 साल रिसर्च के तथ्य।