Time Management Tips in Hindi



अगर आप अपनी ज़िंदगी से प्यार करते है, तो वक़्त बर्बाद मत करिये क्योकि वो वक़्त ही है जिसे ज़िंदगी बनी होती है। 
- ब्रूस ली 
दोस्तों आज मैं आपके साथ हमारी सबसे कीमती सम्पति समय के बारे में बात करुगा। अपने विचारो के साथ मैं सुधीर दीक्षित जी की लिखी टाइम मैनेजमेंट किताब के टिप्स भी आपके साथ शेयर करने जा रहा हु , इस किताब को जरूर पढ़ियेगा। और साथ ही हमे समय की कीमत बताते कुछ बेहतरीन विचारो को शेयर कर रहा हु।
यदि आप समय का मूल्य नहीं जानते तो आपका जन्म शोहरत पाने के लिए नहीं हुआ है। 
- मार्क्स डे
कलैंडर से धोखा न खाये। सालभर में केवल उतने ही दिन होते है जिनका आप इस्तेमाल करते है।
एक व्यक्ति  सालभर में केवल एक सप्ताह का मूल्य प्राप्त करता  है, जबकि दूसरा व्यक्ति एक सप्ताह में ही पूरे साल का मूल्य प्राप्त कर लेता है।
 - चार्ल्स रिचर्ड
हमने बहुत बार ये सुना है समय ही धन है, और समय बहुत कीमती है। लेकिन इन बातो को मानते कितने लोग है। जिन लोगो की अपने समय पर अच्छी पकड़ होती है वो जायदा आत्मविश्वासी और खुश  है।

क्या आप आधे समय में अपने लक्ष्य पाना चाहते है ?  क्या आप हर चीज़ को सही समय पर करना चाहते है ?
तो आज से ही अपने समय का सही और पूरा इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिये।

जो लोग छोटे छोटे कामो में उलझे रहते है वो कभी बड़े काम नहीं कर पाते। 
- ला रिचर्ड 

अगर हमारा वक़्त उन चीजों में जा रहा है जहां नहीं जाना चाहिए तो इसका सीधा से मतलब है के हम वक़्त को बर्बाद कर रहे है। असल में उन्हे अपने समय का सही इस्तेमाल करना नहीं सीखा।
ये बात हम खुद अच्छे से जानते है फिर भी खुद को धोखा देकर लगे रहते है वक़्त बर्बाद करने में लगे रहते है।  पहले लोग अपने वक़्त को मरते रहते है फिर वक़्त उन्हें मरता है।

हम में से कोई ऐसा नहीं है जो कहे की मैं अपने पूरे वक़्त का सही इस्तेमाल करता हु , काफी सारे लोग तो ऐसे होंगे जो 24  घंटे ही बर्बाद कर देते है कहु तो वाट्सअप फेसबुक और इंटरनेट आदि में जिसमे वो एक बार सुबह घुस जाते है और उन्हें पता ही नहीं लगता के कई घंटे उसमे बर्बाद हो गए। जी बिलकुल अंग्रेजो के बाद हम मोबाइल और इंटरनेट के गुलाम हो गए है।

बुरी खबर ये है की समय उड़ता है।  अच्छी खबर ये है की आप इसके पायलट है। 
- मार्थसुलर 
समय का गुजरना हमारे हाथ में नहीं होता।  ये तो घड़ी की सुई के साथ लगातार आपके हाथ से फिसलता रहता है। ये कितनी तेजी से आपके हाथ से फिसल रहा है ये देखना हो तो कभी अपने फ़ोन में स्टॉप वाच को चला कर देखिएगा। अभी देखिये। आपके हाथ में बस यही रहता है की आप इस समय का कैसा उपयोग करते है।
या तो आप अपने समय सही इस्तेमाल करते है या इसे बर्बाद करते है।
बहुत सारे लोगो को अपने यह कहते हुए सुना होगा की मेरे पास समय नहीं है, समय की कमी है, मैं बहुत व्यस्त हु आदि।
व्यस्त होना काफी नहीं है , व्यस्त तो चीटियां भी रहती है। सवाल ये है की आप किस काम में व्यस्त है ?
 - थोरो

आप यह कैसे कह सकते है  की आपके पास समय नहीं है ?
आपके पास भी उतना समय है जितना सफल और महान लोगो को मिलता है। 
एच. जैक्सन ब्राउन

आईये देखते है  हमें जो लगता है की समय बहुत है वो असल में कितना कितना है 
?
ईश्वर ने इंसान को 100 साल की उम्र दी है जिसमे से आधी रात में चले जाती है, बची आधी में से बचपन में और वृद्धावस्था में गुजर जाती है और बाकि बचे 25 सालो में इंसान को रोग और वियोग के अनेक दुःख झेलने पड़ते है। समय अनमोल है, क्योकि समय ही संसार की एकमात्र चीज है जो सीमित है। लेकिन हम इस बात से अंजान होकर या अनजान होने का दिखावा करके इसे खुल के बर्बाद करते है। आप गए हुए समय को दोबारा नहीं पा सकते। चीनी कहावत है की आप एक इंच सोने से भी एक इंच समय खरीद सकते।
मैंने ऐसे लोग भी देखे है जिन्हे हाल चाल पूछने पर वो बड़े आराम से कहते है बस टाइम पास कर रहे है, कट रही है...

दुनिया बहुत तेजी बदल रही है अब बड़े छोटो को नहीं हराएंगे, अब तेज धीमो को हराएंगे। 
- रुपर्ट मरडॉक
समय का बहुत ख़राब इस्तेमाल किसी ऐसी चीज को बहुत अच्छे से करना है, जिसे करने की जरूरत ही नहीं है। 
समय का सही इस्तेमाल करने के लिए सबसे मुश्किल काम को सबसे पहले करने की आदत डालिये उसे आगे और आगे टालने की जरूरत नहीं है।  जो काम आप आज कर सकते है है उसे कर दीजिये उसे आने वाले कल पर कभी मत टालिये आने वाले कल पर बोझ न पड़े इस लिए जो काम सबसे जरूरी है उसे फौरन करिये।

जो ऊँची छलांग लगाना चाहते है उन्हें बहुत तेज दौंडना होगा। 
- डेनिश सूक्ति
हर काम को करने की योजना बनाएं। योजना बनाने का मतलब है भविष्य को वर्तमान में लाना, ताकि आप उसके बारे में इसी वक़्त कुछ कर सके। हमारे पास हमेशा पर्याप्त समय होता है , बर्शर्ते हम उसका सही इस्तेमाल करे।
पराजित लोग तनाव कम करने वाली मनोरंजक गतिविधियों के जरिये अपने डर और नीरस काम करने की कोशिश  करते है दूसरी तरफ विजेता  इच्छाओ से प्रेरित होकर हमेशा लक्ष्य तक पहुंचने वाले काम करते है।
आइये अब जानते है टाइम मैनजमेंट के 4 टिप्स।

1 . जो काम बहुत जरुरी है उन्हें सबसे पहले करने की आदत डालिये। उनको देख कर उसके बारे में सोच सोच कर परेशान होने से बहुत अच्छा है की आप उन्हें तुरंत कर दीजिये।  आपको वो काम करना ही है हर हल में तो क्यों न उसे निपटा कर चिंतामुक्त हो जाये।
2 . जो काम जरूरी होते है लेकिन अर्जेंट नहीं है इन्हे बहुत जरुरी काम को निपटने के बाद करना शरू कर दीजिये अगर नहीं करेंगे तो ये बहुत आगे जाकर बहुत जरुरी और तत्काल करने वाले कामो की लिस्ट में आ जायेगे।
3 . कुछ काम हम पर हमेशा हमला करते रहते है,  ये काम करने के लिए लोग हमें मजबूर करते रहते है इस काम को करने से बाकि लोगो को खुशी मिलती है।  ये काम हमे एकदम से मिलते है ये काम दुसरो के लिए जरुरी होते है लेकिन आपके लिए नहीं। ये दोस्तों से गपशप आदि काम हो सकते है इनसे बचिए।
4 . ये वो काम है जिनमे हमरा सबसे जायदा वक़्त बर्बाद है। एक दो घंटे न्यूज़ पेपर पड़ना , दोस्तों के साथ फोन पर गप्पे मरना, गाने सुन्ना, टीवी देखना आदि ऐसे काम करना, जो हम सिर्फ मनोरंजन के लिए करते है उसे हमारा कोई भला नहीं होता न ही हमारी ज़िंदगी में कोई फर्क पड़ता है ये सिर्फ वक़्त की बर्बादी है।

जिन लोगो के पास खाली समय होगा वो हमेशा काम करने वालो का समय बर्बाद करेंगे। 
- थॉमस सवाल

बोले और लिखे गए सबसे दुखद शब्द; मैं ये काम कर सकता था। 
- विक्टर हूजे
कोई भी काम करने से पहले खुद से ईमानदारी से पहुंचे , क्या ये काम करना मेरे लिए जरुरी है ? क्या इससे मेरी ज़िंदगी में कोई फर्क पड़ेगा ? या मैं इसे केवल मनोरंजन के लिए करने जा रहा हु ? रात को सोने से पहले खुद से ये सवाल ईमानदारी से  करिये के मैंने आज अपने समय का कितना सही इस्तेमाल किया और कितना फालतू के कामो में बर्बाद किया। क्या मैं बस दिन गुजरने में लगा हुआ हु कही मैं  खुद को धोखा तो नहीं दे रहा ?
दो तरह के लोग होते है एक जो बस में सफर करते वक़्त सीट पर बैठते ही अपने हेडफोन्स निकल कर अपने पसद के गाने लगा कर सुनने लगते है मस्त होकर आंख बंद करके, दूसरी तरफ एक व्यक्ति अपनी किताब खोल कर पड़ने लगता है (सेल्फ हेल्प बुक्स, स्कूल की किताबे नहीं) उसका मक़सद टाइम पास करना नहीं बल्कि फ्री वक़्त में अपने समय का सही इस्तेमाल करना है, एक गाने एन्जॉय कर रहा है और दूसरा खुद को अपडेट कर रहा है।  कुछ साल बाद पहला व्यक्ति आपको गाने सुनता हुआ ही वही कहि मिल जायेगा , जबकि दूसरा अपने लक्ष्य को पाकर आगे बढ़ता जा रहा होगा। आप अपने फ़ोन को तो अपडेट रखने का पूरा ध्यान रखते है लेकिन अपने दिमाग को अपडेट करने पर ध्यान नहीं देते। जो आपकी सारी ज़िंदगी का मालिक है। 
जो लोग अपने समय का सबसे बुरा उपयोग करते है वही इसकी कमी का रोना रोते है। 
- जीन डे ला 
अमर होने का उस व्यक्ति को क्या लाभ ; जो अपने आधे घंटे का इस्तेमाल भी अच्छी तरह  से नहीं कर सकता। - राल्फ वाल्डो एमरसन 

उम्मीद करता हु ये ब्लॉग पसंद आया होगा। 
धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

Save girl child

दुनिया के 177 करोड़पतियों की आदतों पर 5 साल रिसर्च के तथ्य।