आप कैसे जान सकोगे के आपने सही साथी चुना है या नहीं ?
देखिये सबसे जरूरी बात यही है की आप किसी पर भी बहुत जल्दी यकीन करके उससे रिश्ता बनाने की जल्दी नहीं करनी। अगर आप किसी इंसान को चाहती है और उससे शादी करना चाहती है तो रुकिये जल्दबाज़ी न करे क्योकि जल्दबाज़ी से बनी चीज़े जल्दी टूट भी जाती है। अगर आप किसी को पसंद करती है तो और शादी भी करना चाहती है तो सबसे पहले उस इंन्सान को अच्छे से समझिये जिस के साथ आपको सारी उम्र बितानी है।
वक़्त लीजिये कम से कम 1 या 2 साल का। क्योकि उस इंसान के साथ आपको सारी उम्र रहना है। उनसे बातचीत करते रहे तो आपको काफी कुछ पता लगना शुरू हो जायेगा, अच्छी के साथ बुरी आदते भी सामने आती जाएगी। कुछ वक़्त के बाद इंसान असली रूप में आ जाते है जैसा की आपने बिग बॉस
 में देखा होगा वो पहले बहुत अच्छे होते है फिर धीरे धीरे वो अपने असली स्वभाव में आ जाते है। इतना वक़्त लेने के पीछे मक़सद सिर्फ यही समझना है के क्या वो भी आपको उतना प्यार करता है जितना आप करती है, क्या वो भी उतना ही गंभीर इस रिश्ते को लेकर जितने आप हो ?
सिर्फ 2 या 3 महीनो में ही यह तय न कर ले के वो सही है या गलत। और मैं यहाँ सभी लड़को को गलत नहीं कह रहा हु, पर जायदातर लड़के गलत सोच रखते है।
जब एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे को पसंद करना शुरू करते है तो दोनों के दिमाग़ में अलग अलग चीज़े चल रही होती है। लड़की के मन में ये की उसे सच्चा प्यार करने वाला मिल गया उसे समझने वाला, जो उसका ध्यान रखेगा उसका साथ देगा उसका हमसफ़र बनेगा उसके साथ चलेगा हर सुख दुःख में।
वही दूसरी तरफ जायदातर लड़को के दिमाग में पहली बात सेक्स की आती है। ये की उसे एक गर्लफ्रेंड मिली जिसके साथ वो सेक्स भी कर सकता है। इसमें हैरानी की बात नहीं कक्योकि लड़को के दिमाग में जायदातर वक़्त सेक्स की बातें ही घूमती रहती है, कुदरत ने ही मर्द को ऐसा ही बनाया है नीचे दिए गए चित्र में देखे के एक मर्द  और औरत के दिमाग में जायदातर वक़्त क्या रहता है।  जिस भावना ने जायदा जगह ले रखी है वही जायदातर दिमाग में चलती रहती है। (मैं ये नहीं कह रहा के सभी लड़के लेकिन ये पक्का है की 90 % से जायदा लड़के यही सोच रखते है)
जब तक लड़की लड़के का प्यार कबूल नहीं करती वो उसे impress करने के लिए बहुत कुछ करता है लड़की का दिल जीतने के लिए वो हर संभव कोशिश करता है जैसे एक हीरो फिल्मो में करता है। और लड़की भी प्रभावित हो जाती है वो समझती है के इसके जितना मुझे कोई प्यार नहीं कर सकता। यही वो लड़का है जो उसे सच्चा प्यार करता है। और वो उसे हां कर देती है, लड़की के हां करते ही लड़का रिलेक्स हो जाता है उसे अब ये लगता है की उसे अब और मेहनत करते की जरूरत नहीं यानी impress करने की, क्यूकि लड़की ने हां कर दी है। लड़के के इस से लड़की थोड़ी परेशान तो होती है लेकिन इतनी परवाह नहीं करती।
इसके बाद बातो का सिलसिला शुरू होता है और घूमने फिरने का, और लड़का धीरे - धीरे अपने असली मक़सद की तरफ बढ़ता है वो लड़की को सेक्स करने के लिए मानना शुरू करता है। लड़की मना तो बहुत करती है लेकिन लड़का अपनी जिद पर अड़ जाता है वो उससे प्यार का वास्ता देता है की वो कौन सा उसे छोड़ देगा उसे सच्चा प्यार करता है और शादी भी करेगा तो चिंता की क्या बात है। लड़की को बहुत फाॅर्स किया जाता है और लड़की लड़के को सच्चा प्यार करती है और अपने प्यार को खो न दे इस डर से खुद को कुरबान कर देती है सिर्फ अपने प्यार की ख़ुशी के लिए।
इसके बाद लड़का लड़की का शोषण करता रहता है और जब उसे लड़की उसके घर वालो से बात करने के लिए कहती है या शादी करने के लिए तो वो टाल - मटोल करना शुरू कर देता है और जब उसे दिखता है के अब उसे और नहीं उलझा सकता तो वो उल्टा लड़की की गलतियाँ निकालनी शुरू कर देता है और बेहवजहा उससे लड़ाइयाँ करता है, लड़की को धीरे -धीरे समझ आ जाता है के उसका इस्तेमाल हुआ है इस सब में प्यार नहीं सिर्फ मतलब था। इसके बाद वो डिप्रेशन  में चली जाती है और कुछ लड़कियाँ खुदखुशी भी कर लेती है ये बहुत ही जायदा दुःखद है बहुत जायदा।
इस डिप्रेशन से निकलना और फिर से ज़िंदगी शुरू करना मुश्किल होता है पर नामुमकिन नहीं। मैं सभी लड़कियों से यही कहना चाहता हु शादी से पहले लड़के के साथ शारीरिक सम्बन्ध किसी कीमत पर न बनाये चाहे कुछ ही हो जाये। अगर लड़का भी आपसे सच्चा प्यार करता है तो वो भी आपको कभी फाॅर्स नहीं करेगा अगर वो फाॅर्स कर रहा है तो प्यार सच्चा है ही नहीं।
मैं उम्मीद करता हु के आपको ये सारी बाते समझ आ गयी होगी।  अगर आप ऐसी स्थिति में है की आपको नहीं समझ आ रहा के क्या करना चाहिए तो आप मुझसे सलह ले सकते है। इस लेख को शेयर करिये ताकि सबको इसे समझने में आसानी हो।
धन्यवाद






Comments

Popular posts from this blog

Save girl child

Time Management Tips in Hindi

दुनिया के 177 करोड़पतियों की आदतों पर 5 साल रिसर्च के तथ्य।